Saturday, February 28, 2026

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो मार्च को हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बने रहने का पूर्वानुमान है।

Share

पटना समेत बिहार के 25 जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी।

पटना। पछुआ के कारण राज्य का मौसम शुष्क बने होने के साथ ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

सुबह-शाम हल्की ठंड का असर रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो मार्च को हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बने रहने का पूर्वानुमान है।

दो दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस सिवान (जीरादेई) में एवं पटना का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ आंशिक बादल छाए रहे। पटना सहित 25 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस एवं 31.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहरअधिकतमन्यूनतम
पटना29.017.2
गयाजी29.814.5
भागलपुर30.015.2
मुजफ्फरपुर28.417.2

Read more

Local News