Sunday, April 12, 2026

मेदिनीनगर मेयर और भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अपनी बातें रखीं.

Share

पलामूः नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर 16, 17 और 18 अप्रैल को लोकसभा में चर्चा होने वाली है. इस अधिनियम को लेकर पलामू में भी महिलाओं में काफी उत्साह है. अधिनियम को लेकर मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर और भारतीय जनता पार्टी की नेत्री स्मिता आनंद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान दोनों ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक है. इस फैसले से राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी.

महिलाएं अब नीति निर्मात बनेंगीः मेयर

मेदिनीनगर मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि महिलाएं अब नीति का निर्माता बनेंगी. यह एक क्रांतिकारी कदम है, जो राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को काफी मजबूत करेगा. सभी महिलाएं बेहद खुश हैं और हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ रही है. विकसित भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

महिलाएं हो रही हैं सशक्तः स्मिता आनंद

वहीं भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं पर गौर करेंगे तो 2014 से देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे है. “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना की शुरुआत होने के बाद देश में 82.2 प्रतिशत माध्यमिक शिक्षा में लड़कियों का औसत बढ़ गया. “सुकन्या समृद्धि योजना” से 4.6 करोड़ लड़कियां जुड़ी हैं. महिलाओं और लड़कियों के विकास से जुड़ी कई योजनाएं लागू की गई और उनके आंकड़े को देखा जाए तो लगेगा कि 2047 के विकसित भारत में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी.

18 अप्रैल महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. आने वाले वक्त में परिसीमन भी लागू होगा और महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सभी राजनीतिक दल इस बिल का समर्थन करेंगे.

Read more

Local News