पलामू: झारखंड में नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं. पलामू का मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. मेदिनीनगर का मेयर पद सामान्य महिला के लिए रिजर्व है. नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने शपथ पत्र जमा किया है.
शपथ पत्र में प्रत्याशियों ने अपनी अपनी संपत्ति, नगद, जेवर एवं जमीन का ब्यौरा साझा किया है. नगर निगम क्षेत्र से अरुणा शंकर, आईसा सिंह, जयश्री गुप्ता, जानकी देवी, नम्रता त्रिपाठी, पूनम सिंह, मीना गुप्ता, मेघा श्रीराम कुमार सिंह, शीला कुमारी और श्वेता विकास कुमारी चुनावी मैदान में हैं.
सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है. कई प्रत्याशियों के पास लाखों की जमीन एवं जेवर है. प्रत्याशियों की संपत्ति का ब्यौरा, जिला प्रशासन के एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है.
- अरुणा शंकर- मेयर प्रत्याशी अरुण शंकर के पास 2,78,600 नगद है, जबकि 500 ग्राम सोना एवं 2500 ग्राम चांदी है. रांची, मुंबई एवं नोएडा में फ्लैट हैं जबकि छत्तीसगढ़ एवं गढ़वा में जमीन है.
- आईसा सिंह- आईसा सिंह के पास 5 लाख नगद जबकि 75 लाख का सोना एवं 15 लाख की चांदी है.
- जयश्री गुप्ता- मेयर प्रत्याशी जयश्री गुप्ता के पास 85,000 नगद एवं 22 लाख का सोना है.
- जानकी देवी- 50,000 नगद, जानकी देवी के पास एक जमीन का प्लॉट है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 78.75 लाख है.
- नम्रता त्रिपाठी- नम्रता त्रिपाठी के पास 50 हजार नगद, 150 ग्राम सोना, 60 लाख की पुश्तैनी जमीन है.
- पूनम सिंह- मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह के पास नगद के अलावा 500 ग्राम सोना और दो किलो चांदी है.
- मीना गुप्ता- मीना गुप्ता के पास एक लाख नगद, 20 ग्राम सोना है. मीना गुप्ता, कारोबार करती हैं और ट्रक ऑनर हैं.
- मेघा श्रीराम कुमार सिंह- मेघा श्रीराम कुमार सिंह के पास 50 हजार नगद और इनका पेशा गायकी है.
- रिंकू सिंह- रिंकू सिंह के पास 50 हजार नगद, 20 लाख रुपए की जमीन है.
- शीला कुमारी- शीला कुमारी के पास 50 हजार नगद जबकि 100 ग्राम सोना है.
- श्वेता विकास कुमारी- श्वेता विकास कुमारी के पास नगद नहीं है और वे बेरोजगार हैं


