Friday, April 3, 2026

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

Share

अमिताभ बच्चन ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे पर शोक जताया है. 12 जून को लंदन जाने वाली फ्लाइट 171 अहमदाबाद से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग मारे गए. अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण डॉक्टरों के छात्रावास में भी कुछ लोगों की मौत हो गई.इस हादसे के एक दिन बाद यानी आज, 13 जून को अमिताभ बच्चन ने इस दुखद दुर्घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और अपनी संवेदना व्यक्त कीं.

शुक्रवार को बिग ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने इस हादसे पर शोक जताते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ हे भगवान, हे भगवान, हे भगवान, स्तब्ध, सुन्न, ईश्वर कृपा, हृदय से प्रार्थनाएं.’

गुरुवार को एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक्स हैंडल पर एक भावुक मैसेज साझा किया, जिसमें लिखा था, ‘अहमदाबाद में हुई दुर्घटना की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है… मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए प्रार्थना करता हूं.

इस बीच, सलमान खान ने लिखा, ‘अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ.यात्रियों, क्रू और सभी प्रभावितों के परिवारों के लिए दिल से प्रार्थनाएं.’

अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामला

लंदन के गैटविक जा रही प्लेन गुरुवार को अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मीडिया के मुताबिक, एयरलाइन्स ने बताया कि प्लेन में सवार 242 लोगों में से केवल एक यात्री ही दुर्घटना में बच पाया है. इस घटना में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सवार थे. एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि चमत्कारिक रूप से एक व्यक्ति, जो भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक था, दुर्घटना में बच गया है.

Read more

Local News