पटना। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में शुरू हुई और तेजी से फैल गई।आग के साथ पूरे अस्पताल में घना धुआं भर गया, जिससे मरीज और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई।
लोग डर के मारे चीखने लगे।इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 30 से ज्यादा मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को बचाकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सीएम सम्राट में प्रकट की शोक संवेदना
वहीं इस हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने इस हादसे में मारे में मरीजों के आश्रितों के लिए मुआवजे का एलान किया है।
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
4-4 लाख रुपये मुआवजे का एलान
इसके साथ ही उन्होंने लिखा मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।


