Tuesday, July 14, 2026

मुंबई के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, इस रूट के लोगों को होगा फायदा

Share

Bihar Train: पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी सं 01405 और गाड़ी सं 09189 के परिचालन अवधि का 3 जून तक विस्तार किया गया है. इससे गर्मी के छुट्टी में घर आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है.

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते कटिहार से मुंबई सेंट्रल तथा श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस,कोल्हापुर के लिए चलायी जा रही 01-01 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. 

इस ट्रेन का 27 मई तक हुआ विस्तार 

इस संबंध में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी सं 01405 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-कटिहार स्पेशल 25 मई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को परिचालित की जायेगी. गाड़ी सं 01406 कटिहार-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर स्पेशल 27 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी.

3 जून तक चलेगी ये ट्रेन

गाड़ी सं 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 31 मई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी. गाड़ी सं 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 03 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी.

Read more

Local News