Monday, September 14, 2026

मां के इलाज के बाद हैदराबाद से रांची लौटे सीएम हेमंत सोरेन.

Share

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को हैदराबाद से रांची वापस लौट आए। वह सेवा विमान से राजधानी पहुंचे। मुख्यमंत्री अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के सिलसिले में करीब छह दिन पहले हैदराबाद गए थे।

जानकारी के अनुसार, मां के उपचार के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ समय बिताया। इलाज पूरा होने के बाद उन्होंने रांची वापसी की।

परिवार के सदस्य भी थे साथ

मुख्यमंत्री के हैदराबाद दौरे में उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, बहन अंजली सोरेन सहित लगभग 10 लोग शामिल थे। परिवार के सदस्यों ने भी इलाज के दौरान रूपी सोरेन के साथ समय बिताया।

मुख्यमंत्री की वापसी के बाद अब उनके रांची में निर्धारित सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

Read more

Local News