ज्यादातर होटलों में आजकल वाईफाई की सुविधा मिलती है लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी वेब सर्च हिस्टरी या आपके मोबाइल या लैपटॉप में कोई सेंध न लगा ले तो होटल में सार्वजनिक वाईफाई का उपयोग न करें, क्योंकि इससे आपकी पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है. अपने कीमती सामान, ज्वैलरी और कैश को कमरे में छोड़ने से बचें. हमेशा सेफ लॉकर का उपयोग करें. क्योंकि ज्यादातर होटल या लॉज में क्लीनिंग और स्वीपिंग डिपार्टमेंट वालों के पास भी रूम की अतिरिक्त चाबी होती है. चेक-इन के लिए आधार कार्ड या अन्य जरूरी दस्तावेज हमेशा अपने पास रखें. बिना दस्तावेज होटल में एंट्री मुश्किल हो सकती है. इसके अलावा भी आप जब दूसरे शहर में होते हैं तो अपनी पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड जैसे दस्तावेज बहुत जरूरी होते हैं. प्रयागराज महाकुंभ एक बहुत बड़ा धार्मिक आयोजन है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. ऐसे में अगर कोई आपातकाल समस्या आ जाए तो मेला हेल्पलाइन 1920 का नंबर हमेशा अपने पास रखें. किसी भी सहायता या समस्या के लिए यह उपयोगी है.
महाकुंभ श्रद्धालु ध्यान दें, प्रयागराज के होटल-लॉज में कमरा बुक किया हो तो न करें ये नौ गलतियां
महाकुंभ श्रद्धालु ध्यान दें, प्रयागराज के होटल-लॉज में कमरा बुक किया हो तो न करें ये नौ गलतियां
Share
Read more


