Wednesday, March 25, 2026

मर्दानी 3′ सिनेमाघरों में आ गई है, जिसमें रानी मुखर्जी फिर से दमदार रोल में दिखी हैं, आइए जानें मर्दानी 3 का एक्स रिव्यू…

Share

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3 आज, 29 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. रानी फिल्म में निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार अवतार में वापसी की हैं. जिन फैंस और दर्शकों ने इस कॉप-ड्रामा का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा है, उन्होंने अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

यश राज फिल्म्स की निर्मित और अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित ‘मर्दानी 3’ को एक्स हैंडल पर दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. दर्शक मुखर्जी की दमदार उपस्थिति और बाल तस्करी के मुद्दे पर फिल्म के निरंतर फोकस की सराहना कर रहे हैं. शुरुआती ट्रेंड्स बताते हैं कि मर्दानी 3 को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है.

‘मर्दानी 3’ की कहानी
मर्दानी की दो भागों के बाद, इस बार, मेकर्स एक रोंगटे खड़े कर देने वाले नए केस के साथ बड़े पर्दे पर आए हैं. मर्दानी 3 की कहानी दो छोटी लड़कियों के अपहरण के इर्द-गिर्द घूमती है, जिससे डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय को 93 लापता बच्चों के एक चौंकाने वाले मामले का पता चलता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, सभी सुराग अम्मा की ओर इशारा करते हैं, जो एक बेरहम भिखारी-माफिया क्वीन है, जिसकी शहर पर पकड़ के पीछे अपराधों का एक परेशान करने वाला नेटवर्क छिपा है.

‘मर्दानी 3’ एक्स रिव्यू
चूंकि फिल्म सिनेमाघरों में आ गई है, तो दर्शक और फैंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर एक्स हैंडल पर अपने-अपने रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिए हैं. तो चलिए एक नजर डालें मर्दानी 3 के एक्स रिव्यू पर…

एक दर्शक ने मर्दानी 3 देखने के बाद एक्स हैंडल पर अपना रिव्यू शेयर किया है. फिल्म के 5 में से 3 रेटिंग देते हुए दर्शक ने लिखा है, ‘मर्दानी 3 – इंटेंस, दमदार क्राइम ड्रामा. रानी मुखर्जी पावरफुल और निडर हैं, उन्होंने पूरी फिल्म को संभाला है. रॉ एक्शन, जबरदस्त सेकंड हाफ, मजबूत इमोशनल क्लाइमेक्स. सीरियस, असरदार और पैसा वसूल.

एक यूजर ने लिखा है, ‘वन वर्ड रिव्यू, मर्दानी 3: पावरफुल. रानी मुखर्जी जबरदस्त और शानदार हैं. इंटेंस, ग्रिपिंग थ्रिलर जिसमें टॉप-नॉच एक्शन और बीजीएम है. फ्रेंचाइजी में एक बेहतरीन जुड़ाव.’

एक यूजर ने लिखा है, ‘मर्दानी 3 का छोटा रिव्यू, अगर आपको मर्दानी और मर्दानी 2 पसंद आई हैं, तो आपको मर्दानी 3 भी जरूर पसंद आएगी. तीनों फिल्मों में लगभग कोई फर्क नहीं है. एक जैसी फिल्में, एक जैसी कहानी, एक जैसी स्क्रीनप्ले और एक जैसा क्लाइमेक्स. कोई फर्क नहीं, सब कुछ बिल्कुल वैसा ही है.’

एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘दमदार राइटिंग, निडर डायरेक्शन, और कोई समझौता नहीं- मर्दानी 3 एकदम सही है.’ एक अन्य ने लिखा है, ‘मर्दानी 3 इस बात का प्रुफ करती है कि मीनिंगफुल सिनेमा अभी भी प्यार का आदेश देता है. मर्दानी 3 जरूर देखें.’

अपनी जबरदस्त कहानी, मजबूत फीमेल लीड के कारण, मर्दानी 3 फैंस और क्रिटिक्स दोनों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर रही है. जैसे-जैसे फिल्म के बारे में बात फैल रही है और सोशल मीडिया पर रिएक्शन आ रहे हैं, फिल्म की पॉपुलैरिटी ट्रेंड से पता चलता है कि दर्शक एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय की न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने के लिए तैयार हैं.

Read more

Local News