Sunday, April 12, 2026

मधुबनी में दो पक्षों के बीच खून खराबा का खेल, चाकूबाजी में एक युवक दर्दनाक मौत

Share

बिहार के मधुबनी जिले में दो पक्षों में हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के भौआड़ा स्थित बिजली ऑफिस के समीप आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हई मारपीट और चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसका इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गयी. उसकी पहचान भौआरा जलधारी चौक निवासी दिलकश के रूप में हुई. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपित की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया है. यह जानकारी एसडीपीओ सदर राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी. एसडीपीओ ने कहा कि दिलकश भौआड़ा जलधारी चौक वार्ड 22 का रहने वाला था. मामले में पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पांच घंटे के अंदर मुख्य आरोपित गिरफ्तार

एसडीपीओ ने कहा कि घटना बीते 25 मार्च की 8.45 बजे की है. सूचना पर एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर टीम गठन कर छापामारी कर पांच घंटे के अंदर छापामारी कर मुख्य आरोपित मो. शहनबाज एवं अबुल खेर को राघोपुर भौआड़ा से गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किये गए चाकू की भी बरामदगी हो गयी.

एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी थी विशेष टीम

एसपी के निर्देशन पर एसडीपीओ सदर राजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. जिसमें नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मी कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रानी कुमारी विशेष टीम में सदस्य थे.

Table of contents [hide]

Read more

Local News