तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार के एक मंत्री के भाई जमीन हड़पने का कारोबार करते हैं। गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के पास है, उन्हें कार्रवाई करना चाहिए। तेजस्वी ने गिरिराज सिंह को धर्मगुरु बन जाने
कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर बेतिया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले में नीतीश सरकार के एक मंत्री के भाई जमीन हड़पने का धंधा चला रहे हैं। पिस्टल के बल लोगों की जमीन जबरन हड़प रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री के भाई पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन पुलिस उनपर कार्रवाई नहीं कर रही है। मंत्री के भाई खुलेआम घुम रहे हैं। गृह विभाग सीएम नीतीश कुमार के पास है। उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। पटना के सचिवालय के पीछे भी मंत्री के भाई ने जमीन हड़पने के मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर ही उन्होंने मंत्री से इस्तीफे की मांग की। तेजस्वी यादव ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को राजनीति छोड़कर धर्मगुरु बन जाने की सलाह दी।
तेजस्वी यादव सर्किट हाउस में रविवार को संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार पंचायत से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर पार्टी कर रही है। अलग-अलग क्षेत्र की समस्याएं सामने आ रही है। उसके आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मौके पर जिला प्रभारी पूर्व विधायक राजेंद्र राम, प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक शक्ति सिंह, भाकपा माले के सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, एमएलसी ई सौरभ कुमार, राजद नेता दीपक यादव, जिलाध्यक्ष साहेब अंसारी, प्रदेश महासचिव अमर यादव, जिला प्रवक्ता प्रभु यादव आदि थे।



