मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जनवरी माह में लाभुकों को 2500 रु. की जगह 5000 रु. मिलेंगे. करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर होगी. यह राशि दो किस्त में जारी होगी.
दिसंबर माह की किस्त जारी करने के लिए 6 जनवरी को नामकुम के खोजाटोली में मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन प्रस्तावित जबकि जनवरी माह की किस्त 11 जनवरी को पूर्व प्रस्तावित शेड्यूल के तहत जारी होगी. लिहाजा, जनवरी माह में मंईयां सम्मान लाभुकों के खाते में 6 जनवरी को 2500 रु और 11 जनवरी को 2500 रु. ट्रांसफर किए जा सकते हैं. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के विश्वस्त सूत्रों ने यह जानकारी दी है.



