Saturday, March 14, 2026

भारत में ChatGPT के 10 करोड़ साप्ताहिक यूजर्स है, सैम अल्टमैन ने AI Impact Summit 2026 के मौके पर इस रिकॉर्ड का खुलासा किया है.

Share

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी पूरी दुनिया में अपने पैर काफी तेजी से पसार रही है. भारत दुनिया के उन चुनिंदा और टॉप देशों में से एक है, जहां एआई टेक्नोलॉजी काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं. इसकी मांग काफी तेजी से बढ़ रही हैं, दुनियाभर की एआई कंपनियां अपने बिजनेस को विस्तार करने के लिए लगातार भारत आ रही है और उन्हीं में से एक कंपनी का नाम OPENAI है. इसका चैट मॉडल ChatGPT दुनिया के सबसे लोकप्रिय लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs) में से एक है और भारत इसका दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन चुका है. इस बात खुलासा खुद ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन ने किया है.

सैम अल्टमैन ने भारत में शुरू हो चुके एआई समिट के दौरान इस बात का खुलासा किया है. भारत ने आज यानी 16 फरवरी से AI IMPACT SUBMMIT 2026 की मेज़बानी शुरू की है. यह पांच दिनों का एक बड़ा आयोज़न है, जिससे दुनियाभर के टेक लीडर्स, एआई इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और पॉलिसी मेकर्स शामिल होने वाले हैं. इस समिट में एआई से जुड़ी नई टेक्नोलॉजी, रिसर्च, इन्वेस्टमेंट और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी.

इस समिट के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन ने टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे एक आर्टिकल के जरिए बड़ा खुलास किया. उन्होंने बताया कि भारत में चैटजीपीटी के साप्ताहिक एक्टिव यूज़र्स की संख्या 100 मिलियन यानी 10 करोड़ तक पहुंच चुकी है. अल्टमैन के मुताबिक, भारत अब चैटजीपीटी के लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन चुका है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से भारत ने यह स्थान बनाए रखा है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

सबसे ज्यादा छात्र यूज़ कर रहे चैटजीपीटी

Sam Altman ने खासतौर पर यह भी बताया कि भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा छात्र चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनका कहना है कि यहां के युवा एआई को सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि पढ़ाई और स्किल्स को बेहतर करने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके अलावा ओपनएआई ने नए फ्री टूल PRISM के बारे में भी बताया कि इसे यूज़ करने के मामले में भी भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है. आपको बता दें कि ओपनएआई ने कुछ हफ्ते पहले ही प्रिज़्म नाम का एक नया टूल लॉन्च किया था, जिसे वैज्ञानिक रिसर्च और सहयोग के लिए तैयार किया गया है.

OpenAI ने पिछले साल अगस्त में भारत में CHATGPT GOनाम का किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया था, जिसे बाद में मुफ्त में भी उपलब्ध कराया गया. इसके साथ ही कंपनी ने भारत में अपने पहले ऑफिस के लिए भर्तियां भी शुरू की थीं. नई दिल्ली में खुलने वाले इस ऑफिस के लिए सेल्स विभाग में कई अहम पदों पर लोगों को नियुक्त किया जा रहा है.

कंपनी का प्लान भारत में कई डेटा सेंटर खोलने का भी है, ताकि यहां के यूजर्स को बेहतर और तेज सर्विस मिल सकें. AI Impact Summit 2026 में Sam Altman के साथ गूगल के सीईओ Sundar Pichai भी मौजूद रहेंगे. यह साफ संकेत है कि भारत अब एआई की ग्लोबल रेस तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां भारतीय बाजार को गंभीरता से ले रही हैं.

Table of contents [hide]

Read more

Local News