शिखर धवन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. भारत के पूर्व क्रिकेटर और ओपनर शिखर धवन जल्द ही शादी करने वाले हैं. वह अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं. उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. शिखर ने अपने प्री-वेडिंग की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी होने वाली दुल्हन के साथ पोज देते दिख रहे हैं.
शिखर धवन ने आज (19 फरवरी, 2026) अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘संगीत नाइट, ऑलमोस्ट लगभग धवन.’ एक घंटे में 124.6K से ज्यादा लाइक्स के साथ, शिखर धवन का पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उनके कई फैंस और फॉलोअर्स ने कपल को बधाई दी.
तस्वीरों में शिखर अपनी होने वाली दुल्हनिया के साथ पोज देते दिख रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के करीब खड़े होते हुए कैमरे के लिए पोज देते दिख रहे हैं. जबकि दूसरी तस्वीरों में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा है.
इस जोड़ी के संगीत सेरेमनी के आउटफिट की बात करें तो शिखर ने क्रीम कलर का कढ़ाई वाला ड्रेस कैरी किया था. वहीं उनकी दुल्हन ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था. उन्होंने हैवी ज्वेलरी, मिनिमल मेकअप से खुद को निखारा था. खुले कर्ली बालों में शिखर की होने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत लग गई थी.
बता दें, शिखर धवन ने 2 जनवरी, 2026 को सोफी शाइन से सगाई की थी. उन्होंने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट पोस्ट में लिखा था, ‘शेयर की गई मुस्कान से लेकर शेयर किए गए सपनों तक. हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए आभारी हैं. हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है. शिखर और सोफी.’
कौन है शिखर धवन की दुल्हन सोफी शाइन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी शाइन एक कामयाब आयरिश प्रोफेशनल हैं, उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है, और आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से आगे की पढ़ाई की है. अभी यूएई के अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं. एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर उनकी एक्सपर्टीज भी काफी है. कॉर्पोरेट सफलता के अलावा, सोफी शिखर धवन फाउंडेशन को लीड भी करती हैं.
शिखर धवन-सोफी शाइन
कपल की कहानी कैमरों से दूर शुरू हुई, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पहली बार दुबई के एक रेस्टोरेंट में मिले थे. जब सोफी को 2024 में पंजाब किंग्स के मैचों में और बाद में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में देखा गया, तो अफवाहें उड़ीं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं होने दिया. जून 2025 तक सोफी ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया था. इसके बाद वे दोनों खुलकर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए.
धवन की पहली पत्नी
धवन और उनकी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी, अक्टूबर 2023 में ऑफिशियली अलग हो गए, जिससे उनकी 11 साल की शादी खत्म हो गई. भारत के पूर्व ओपनर ने 2011 में आयशा से शादी की थी. उनकी पिछली शादी से दो बेटियां हैं. हालांकि, लंबे समय तक मुश्किलों के बाद उनका रिश्ता टूट गया.
क्रिकेटर ही, एक्टर भी हैं शिखर धवन
शिखर ने अगस्त 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धवन एक क्रिकेटर के अलावा, कंटेंट क्रिकएटर और एक्टर भी हैं. उन्होंने 2022 में फिल्म डबल एक्सएल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वे बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के साथ ‘सूबेदार’ में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 5 मार्च से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा.


