Tuesday, March 17, 2026

भाजपा सांसद मोनज तिवारी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवघर पहुंचे.

Share

देवघर: रविवार को मशहूर भोजपुरी गायक और भाजपा के सांसद मनोज तिवारी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवघर पहुंचे. इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सांसद मनोज तिवारी ने देश के मशहूर म्यूजिशियन एआर रहमान के बयान पर प्रतिक्रिया दी. सांसद ने कहा कि एआर रहमान ने ऐसा क्यों कहा इस पर वो आश्चर्यचकित हैं.

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एआर रहमान के विवादास्पद बयान पर वह इत्तेफाक नहीं रखते हैं. उन्होंने कहा कि अपने समय में वो एक बेहतरीन सिंगर रह चुके हैं और कई बेहतरीन गाने को कंपोज कर चुके हैं. लेकिन आज उनके गाने कम आ रहे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं. बता दें कि एक निजी मीडिया संस्थान में दिए साक्षात्कार के दौरान संगीतकार एआर रहमान ने कहा था कि सत्ता का संतुलन बदलने से उन्हें काम कम मिल रहा है. वहीं उन्होंने कहा था कि शायद इसलिए उन्हें काम नहीं मिल पाता.

रविवार को देवघर पहुंचने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने अपने सहयोगी व स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो एक प्रखर सांसद हैं. उन्हें पता है कि अपने संसदीय क्षेत्र का कैसे विकास किया जाए. इसलिए उन्हें सांसद रत्न से भी नवाजा गया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए आज वो निशिकांत दुबे के गृह लोकसभा में बधाई देने पहुंचे हैं.

इसी के साथ सांसद ने पश्चिम बंगाल और झारखंड में ईडी पर राज्य के पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर कहा कि अगर राज्य की सरकार केंद्रीय एजेंसी पर दबाव बनाना चाहती है तो यह दबाव कहीं से भी काम नहीं आएगा. सरकारों को अगर जांच का डर है तो इसका मतलब है कि सरकार की कार्यप्रणाली में कही खोट है, क्योंकि जहां जांच एक नियमित प्रक्रिया है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बंगाल और झारखंड की सरकार जांच से डर रही है.

बता दें कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी रविवार शाम शहर के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने देवघर पहुंचे हुए हैं. जहां पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका खूब स्वागत किया और उनके देवघर आगमन पर खुशी जताई. देवघर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोमवार को वो बांका के लिए रवाना होंगे और देर शाम तक फिर देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

Table of contents [hide]

Read more

Local News