Monday, March 30, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के एक फैन ने डिलीवरी बॉय बनकर मन्नत में घुसने की कोशिश की…..

Share

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनके फैंस बड़ी संख्या में है. उनकी एक झलक पाने के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. हाल ही में कुछ ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डिलीवरी बॉय बनकर शाहरुख के घर मन्नत में घुसने की कोशिश की. हालांकि इसके पीछे उसका कोई बुरा इरादा नहीं था.

एक अजीबोगरीब लेकिन मज़ेदार स्टंट में, एक कंटेंट क्रिएटर ने डिलीवरी बॉय का वेश धारण करके शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर मन्नत में घुसने की कोशिश की. इस इन्फ्लुएंस ने इसका एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है.

वीडियो में कंटेंट क्रिएटर अपना अनुभव बताते हुए यह जांचने की कोशिश की कि क्या ‘मन्नत में ऑनलाइन खाना डिलीवर किया जा सकता है.’ कंटेंट क्रिएटर कहता है, ‘देखते हैं कि शाहरुख खान के घर में ऑनलाइन खाना डिलीवर किया जा सकता है या नहीं. क्योंकि उनके घर में घुसना आसान नहीं है.’

वीडियो में वह किंग खान के घर के बाहर ही खड़ा रहता है. वह आगे कहता है, ‘घर का मेन गेट मेरे सामने खुला था, लेकिन मैं वहां से अंदर नहीं जा सकता था. इसलिए मैंने शाहरुख सर और अपने लिए दो कोल्ड कॉफी ऑर्डर कीं और शाहरुख खान नाम लिख दिया. फिर सिर्फ 5 मिनट में ऑर्डर आ गया.’

बाद में एक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया. क्रिएटर पार्सल लेकर मन्नत के सुरक्षा गार्ड के पास गया. हालांकि, मेन गेट पर मौजूद गार्ड ने उसे पिछले गेट की ओर भेज दिया. क्रिएटर ने कहा, ‘मैं गार्ड की बात सुनकर हैरान हो गया. चौंक गया, ‘पिछले गेट से जाओ’. हां, हां. पिछले गेट से जाओ. मेरा मतलब है, मैं घर के अंदर पीछे वाले सिक्रेट गेट से जा सकता हूं, मेन गेट से नहीं. फिर मैं एक नकली डिलीवरी बॉय बनकर उस गेट पर पहुंचा.’

वीडियो में देखा जाता है कि वह किंग खान के घर के पीछे वाले गेट पर पार्सल लेकर कर पहुंचता है. वहां, वह गार्ड से कहता है, ‘किसी ने शाहरुख खान के लिए ऑर्डर किया है.’ गार्ड कहता है कि ऑर्डर करने वाले को कॉल करो. तब उसने कहा कि कॉल कोई पिक नहीं कर रहा है.

इस पर, गार्ड ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘एक फोन करेगा तो पूरा कॉफी वाला नाचेगा उसके सामने.’ उसका मतलब था कि अगर शाहरुख खुद फोन करें, तो कॉफी वाला खुशी से नाच उठेगा.

Read more

Local News