सरायकेला-खरसावां जिले के कोलाबिरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से आज शुक्रवार को पैसे निकाल कर घर जा रही महिला से अपराधियों ने 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. घटना दोपहर करीब 11:30 बजे कोलाबिरा ओपी से महज कुछ दूरी पर घटी है.
सरायकेला-खरसावां जिले के कोलाबिरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया से आज शुक्रवार को पैसे निकाल कर घर जा रही महिला से अपराधियों ने 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली. घटना दोपहर करीब 11:30 बजे कोलाबिरा ओपी से महज कुछ दूरी पर घटी है. इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है.
घात लगाये बैठे थे अपराधी
मिली जानकारी के अनुसार कोलाबिरा की रहने वाली विपुला महतो आवास योजना के तहत मिलें 50 हजार रुपये बैंक से निकालकर घर जा रही थी. इसी दौरान लाबिरा ओपी के पीछे दुर्गा मंदिर के पास पहले से बाइक पर खड़े युवकों ने महिला से पैसे छीनें और फरार हो गये. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


