
रांची: शैक्षणिक एवं कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे बेल्जियम के 27 छात्र-छात्राओं का एक दल संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा रांची पहुंचे. बेल्जियम के छात्रों ने वहां एक आउट रिच कार्यक्रम के बच्चों के साथ सम्मिलित होकर यहां की भाषा, संस्कृति और जीवन दर्शन से रुबरु हुए.
इस अवसर पर एसजे समाज के प्रोविंशियल और सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा के चेयरमैन फादर अजीत खेस ने बताया कि शुरू से ही भारत और बेल्जियम के बीच कल्चरल और शैक्षणिक एक्सचेंज कार्यक्रम चलते आ रहे हैं. इस शैक्षणिक एवं कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इस स्कूल के बच्चे भी अब तक सात बार बेल्जियम का दौरा कर चुके हैं.


