Friday, April 17, 2026

बीज भंडार में चोरी करते रंगे हाथ धराया युवक, टाटीझरिया बीज भंडार में दिनदहाड़े चोरी कर रहा था युवक!

Share

हजारीबाग न्यूज़: टाटीझरिया थाना क्षेत्र के झारपू चौरडी मोड़ स्थित रिया बीज भंडार में चोरी करते एक युवक को पकड़ा गया है। जिसे दुकानदार ने पुलिस वालों के हवाले कर दिया है। दुकान में चोरी करने जरगा निवासी शाहिद अंसारी पिता तौफीक़ अंसारी पाया गया था। घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया,की दुकान का मालिक अरविंद कुमार कमरे में बीज लाने गया था युवक मौका पाते गल्ले से पैसे चुराने लगा। तभी दुकानदार वापस आया और उसकी नजर चोरी करते युवक पर पड़ी और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इस बीच हल्ला मच गया और सारे ग्रामीण इकट्ठा हो गए। युवक को पकड़ लिया गया है। एएसआइ राम प्रवेश राय घटना स्थल पर पहुंचे, और घटना की जानकारी ली,झारपों के ग्रामीणों का कहना है कि लगातार क्षेत्र में चोरी की घटना घटित होती रहती है। इस तरह के चोरों पर लगाम कसना अति आवश्यक है।

Read more

Local News