Monday, April 13, 2026

बिहार सरकार ने अप्रैल से 91 डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालयों और 139 छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की मासिक अनुदान राशि दोगुनी कर दी है।

Share

पटना। सरकार के 91 डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं 139 छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की अनुदान राशि अप्रैल से दोगुनी हो जाएगी। प्रति छात्र एक हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपये प्रति महीने अनुदान भुगतान का प्रविधान किया गया है।

गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार में सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित समग्र शिक्षा समागम कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की।

उन्होंने राज्य के 91 डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

साथ ही पटना के गायघाट स्थित आंबेडकर आवासीय विद्यालय की इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 123 छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने विभाग की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अतिरिक्त नीतीश सरकार के कई अन्य मंत्रियों की सहभागिता रही।

Read more

Local News