Tuesday, July 7, 2026

बिहार में रोड और रेल के बाद अब हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है.

Share

बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है. इस बीच पताही एयरपोर्ट को लेकर अपडेट है. यहां से छोटे विमानों की सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है. इसके साथ ही 2027 के जून तक पताही एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का काम पूरा होने की संभावना है.

बिहार में रोड और रेल के बाद अब हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले के पताही एयरपोर्ट को शुरू करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है. जल्द ही पताही एयरपोर्ट से छोटे विमानों की उड़ान शुरू होने वाली है. इस एयरपोर्ट को कोड-बी एयरपोर्ट के रूप में डेवलप किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, अगले साल यानी कि 2027 के जून तक पताही एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा. जबकि रनवे के लिए 10 दिनों में टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी. एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विकास के पहले फेज का काम जुलाई में शुरू हो गया है. लगभग 43 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से पहले फेज की शुरुआत की गई है.

इसमें से लगभग 23 करोड़ 47 लाख रुपये से एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन, टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन के अलावा अन्य सुविधाओं को लेकर व्यवस्था की जाएगी. बताया जा रहा है कि निर्माण एजेंसी को 11 महीने में काम पूरा कर लेने का टारगेट दिया गया है. पताही एयरपोर्ट के निर्माण से उत्तर बिहार में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगा. लोगों के लिए नया ऑप्शन मिल सकेगा.

पताही एयरपोर्ट के रनवे को लेकर बताया गया है कि इसके लिए 10 दिनों के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी. पहले फेज में यहां से छोटे विमान उड़ान भर सकेंगे. इसे ही ध्यान में रखते हुए टर्मिनल भवन की क्षमता यह होगी कि यहां से एक समय में लगभग 150 यात्रियों का आना-जाना हो सकेगा. पताही एयरपोर्ट मुजफ्फरपुर और इसके आस-पास के जिलों के लिए बेहद खास साबित हो सकेगा.

मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट के निर्माण से जिले को विकास को गति मिल सकेगी. साथ ही जिले का आर्थिक विकास भी हो सकेगा. बताया जा रहा है कि लोगों की मांग लगभग 10 साल पुरानी है. कई बार काम शुरू हुआ लेकिन किसी ना किसी कारण से मामला ठंडे बस्ते में चला गया. ऐसे में अब जाकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गईं हैं.

Read more

Local News