Wednesday, June 3, 2026

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है, पटना समेत 25 जिलों में तापमान बढ़ा है।

Share

पटना। राजधानी सहित प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलने के साथ गर्म और शुष्क हवा के कारण तापमान में वृद्धि जारी है। मंगलवार को पटना सहित 25 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 

पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि के साथ 39.0 डिग्री सेल्सियस एवं 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में गर्म और शुष्क मौसम का प्रभाव बना रहेगा। दक्षिण भाग के कुछ भागों में लू चलने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार है। 

किशनगंज में हवा की रफ्तार 59 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान भभुआ के अधवारा में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित आसपास के इलाकों का मौसम शुष्क बना रहा। कैमूर, डेहरी, भागलपुर एवं शेखपुरा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा (मिमी में)

स्थानवर्षा (मिमी)
रोहतास (करघर)26.4
रोहतास (कोचस)21.8
बक्सर (चौसा)16.6
सासाराम10.6
किशनगंज (ठाकुरगंज)10.4
बक्सर (राजपुर)4.2
रोहतास (बिक्रमगंज)4.0
पूर्णिया (अमौर)1.8
बक्सर1.6
शेखपुरा1.0
अरवल0.4
भभुआ (चांद)0.2

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना39.028.6
गयाजी38.626.3
भागलपुर40.127.6
मुजफ्फरपुर36.028.9

Read more

Local News