Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
पटना। प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस हो रहा है। सुबह-शाम की हवा में हल्की ठंड है, जबकि दोपहर में सूरज अभी भी तपिश का अहसास करा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश से मानसून की वापसी धीरे-धीरे हो रही है। तीन से चार दिनों में मानसून का प्रभाव खत्म हो जाएगा। फिलहाल, वर्षा को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। सोमवार को प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है
पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मानसून का प्रभाव कमजोर होने के साथ हवा की दिशा और उसकी प्रकृति बदलने लगेगी। उत्तर पश्चिम दिशा से बहने वाली शुष्क हवा अब बिहार को प्रभावित करेगी।
हवा में नमी कम होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस एवं 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।