Saturday, May 2, 2026

बिहार में बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण कनकनी – अगले 24 घंटों में उत्तरी बिहार के 18 जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति का अनुमान.

Share

बिहार में बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण कनकनी (Cold Wave) जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तरी बिहार के 18 जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति का अनुमान लगाया है। इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। पटना सहित कई जिलों में तापमान में वृद्धि के बाद गिरावट दर्ज होगी। सबौर में सबसे कम 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पटना। बिहार में बर्फीली पछुआ हवा के साथ कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के 18 जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, जबकि पटना सहित अन्य भागों में पछुआ के कारण कनकनी रहेगी।

24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। इसके बाद दो से चार डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान (Bihar weather Forecast है। राज्य के 18 जिलों का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। रविवार को पटना सहित ज्यादातर भागों में धूप के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।

दरभंगा, वाल्मीकि नगर, अररिया, मोतिहारी, नालंदा, वैशाली, मुंगेर में रविवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। राज्य के भागलपुर (सबौर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 30 मीटर भागलपुर में दर्ज किया गया।

बिहार का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस से 10.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम तापमान में चार डिग्री वृद्धि के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस एवं 24.9 डिग्री सेल्सियस किशनगंज का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
गयाजी23.47.2
पटना22.07.8
भागलपुर21.65.9
मुजफ्फरपुर18.67.2

Read more

Local News