Friday, February 20, 2026

बिहार में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कड़ाके की ठंड कम हो गई है।

Share

पटना। राज्य में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ कड़ाके की ठंड में कमी आई है। दिन में धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। जबकि, शाम में पछुआ के कारण गुलाबी ठंड का प्रभाव बना हुआ है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ 30 किमी प्रतिघंटा तक हवा चलने के पूर्वानुमान है। दो दिनों के दौरान तापमान में एक से दो डिग्री वृद्धि के आसार हैं।

22 फरवरी को पश्चिम हिमालय क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तराई वाले भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश में 10.9 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस 

राजधानी का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 15 वर्षों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। नौ सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। 

राज्य का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस से 19.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस एवं 32.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित राज्य के ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना29.216.0
गयाजी29.012.4
भागलपुर29.113.8
मुजफ्फरपुर28.816.2

Read more

Local News