BPSC 71st Result 2025 OUT: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार में 1298 खाली पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 14261 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार में 1298 खाली पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 14261 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
13 सितंबर 2025 को राज्य के 37 जिलों में स्थित 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए
BPSC 71st Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करें.
- अब BPSC 71st Exam Result 2025 के लिंक पर जाएं.
- रिजल्ट चेक करने का विकल्प खुलेगा.
- अपना रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जून 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 19 सितंबर 2025 को हुई थी. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.


