बिहार की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को यूजीसी की मान्यता मिल गई है. यह विश्वविद्यालय फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स साइंस में ग्रेजुएशन और डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू करेगा. राज्य सरकार ने पूर्व आईएएस अधिकारी शिशिर सिन्हा को पहला कुलपति नियुक्त किया है. यूनिवर्सिटी अगले शैक्षणिक सत्र 2025-2026 से कई कार्यक्रम शुरू करेगी.
बिहार के छात्रों को राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मिलने जा रही है. यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में स्थित बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को मान्य दे दी है. यह मान्यता विश्वविद्यालय को यूजीसी अधिनियम, 1956 की धारा 2(एफ) के तहत दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार के पहले स्पोर्ट्स अकादमी और बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया था. यह विश्वविद्यालय राजगीर के इंटरनेशल स्पोर्ट्स कैंपस का हिस्सा है.



