Saturday, May 2, 2026

बिहार के पंचायती राज विभाग को जल संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच ‘आर्डर ऑफ मेरिट’ सम्मान मिला है।

Share

बिहार के पंचायती राज विभाग को जल संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच ‘आर्डर ऑफ मेरिट’ सम्मान मिला है। यह सम्मान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिया गया

पटना। जल संरक्षण एवं पर्यावरण प्रबंधन में अपनी सराहनीय उपलब्धियों के लिए पंचायती राज विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच ‘आर्डर आफ मेरिट’ सम्मान प्राप्त किया है।

यह सम्मान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वाकांक्षी ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है।

सम्मान पंचायती राज निदेशक नवीन कुमार सिंह ने प्राप्त किया है। बिहार में अब तक 25,579 से अधिक सार्वजनिक कुंओं का सफल कायाकल्प किया जा चुका है। कुंओं की सफाई के साथ ही उनके आसपास 19,033 सोख्ता (साकपिट) का निर्माण भी कराया गया है। इससे भूजल स्तर के स्थायी रिचार्ज में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

अभियान से पारंपरिक जल संरचनाओं का संरक्षण हुआ है साथ ही कृषि उत्पादकता और हरित आवरण को नई मजबूती मिली है।

सम्मान प्राप्ति के अवसर पर निदेशक ने पारदर्शिता पर जोर देते हुए बताया कि सभी कार्यों की निगरानी ‘ई-ग्राम स्वराज’ पोर्टल के माध्यम से की जा रही है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी हुई है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की जिसमें सभी पंचायत सरकार भवनों में छत वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण तेज गति से चल रहा है।

‘पंचायत वन महोत्सव’ के तहत राज्य के हर वार्ड में कम से कम पांच-पांच वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नवीन कुमार सिंह ने सम्मान का पूरा श्रेय अपनी समर्पित टीम को देते हुए कहा विभाग मुख्यमंत्री के ‘जल-जीवन-हरियाली’ संकल्प को साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

Read more

Local News