Saturday, April 25, 2026

बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर कुटीर ज्योति श्रेणी के 58 लाख उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है.

Share

बिहार के लगभग 58 लाख गरीब परिवारों से जुड़ा खास फैसला लिया गया है. इनके घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाए जायेंगे. बिहार के गरीब परिवारों से बिजली का बोझ खत्म हो, इसके लिए सरकार ने यह घोषणा की.

बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर कुटीर ज्योति श्रेणी (बीपीएल) के 58 लाख उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. इन उपभोक्ताओं के घरों की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट 100 प्रतिशत सब्सिडी पर लगाया जाएगा. मंगलवार को बिहार का बजट 2026-27 पेश किया गया, जिसमें यह घोषणा की गई.

गरीब परिवारों को मिलेगी सस्ती बिजली

जानकारी के मुताबिक, योजना के पहले फेज में 10 लाख उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इससे और सस्ती बिजली उपलब्ध होगी और बिजली बिल का बोझ भी खत्म होगा. पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवासीय भवनों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने को लेकर एक किलोवाट के लिए 30,000 रुपए, दो किलोवाट के लिए 60,000 रुपए और तीन किलोवाट और अधिक क्षमता के लिए 78,000 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है.

बिजली की मांग में हुई बढ़ोतरी

राज्य के आर्थिक विकास के साथ-साथ बिजली की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वर्तमान में राज्य में 23 से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. साल 2025-26 में बिजली की अधिकतम मांग 23 जुलाई 2025 को बढ़कर 8,752 मेगावाट तक पहुंच गई. जबकि साल 2026-27 में राज्य की अधिकतम मांग 9,600 मेगावाट से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है.

बिजली से जुड़ा क्या कुछ रहा खास?

  • मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत सभी पंचायतों में 12 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगी.
  • पीरपैंती, भागलपुर में ताप विद्युत संयंत्र 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य.
  • मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत 8.55 लाख कृषि पंप सेटों को सितंबर 2026 तक बिजली कनेक्शन.
  • राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 220 लाख से अधिक, 83 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर.
  • विद्युत वितरण कंपनियों का 215 करोड़ से बढ़कर 2,004 करोड़ रुपए तक पहुंचा.

Read more

Local News