Friday, July 10, 2026

 बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Share

बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के 26 जिलों में बारिश होने की संभावना है. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण बारिश की तीव्रता में कमी देखी जा रही है. शनिवार को पटना और आसपास के जिलों के लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें केवल हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ा. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के किशनगंज, अररिया और भभुआ जैसे जिलों में 30 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में औसतन 10 से 15 मिमी बारिश हुई.

Image 64

अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा, बांका, जमुई, नवादा, नालंदा. जहानाबाद, पटना, अरवल. औरंगाबाद, गया, भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर जिले में 30 से 40 किमी की गति से हवा चलने के साथ ठनका गिरने और बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि इस साल अब तक भागलपुर, वाल्मीकि नगर, डेहरी, फारबिसगंज और दरभंगा पिछले साल से अधिक बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वानुमान है कि जुलाई में भी सामान्य से कम वर्षा हो सकती है. रविवार को कैमूर और रोहतास जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलाव प्रदेश के 24 जिलों में से 14 जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Read more

Local News