Monday, February 9, 2026

बिहार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना है, जिसके लिए राज्य ने विशेष पैकेज और राष्ट्रीय सीड हब की मांग की है।

Share

मध्य प्रदेश के सीहोर में राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ हुआ, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर बिहार को दलहन खेती को बढ़ावा देने के लिए 93.75 करोड़ रुपये प्रदान किए गए। बिहार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना है, जिसके लिए राज्य ने विशेष पैकेज और राष्ट्रीय सीड हब की मांग की है।

पटना। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में अमलाहा स्थित दलहन अनुसंधान केंद्र से शनिवार को देश की दलहन नीति एवं किसान-केंद्रित कृषि विमर्श में एक नया अध्याय जुड़ गया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय दलहन परामर्श एवं रणनीति कार्यक्रम के माध्यम से देशव्यापी दलहन क्रांति का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने बिहार में दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए 93.75 करोड़ रुपये का चेक कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को प्रदान किया।

बिहार में शीघ्र दलहन सम्मेलन

कार्यक्रम में सहभागी बने बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार में भी प्रस्तावित दलहन राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर को आमंत्रित किया।

विदित हो कि दलहन उत्पादन के क्षेत्र में बिहार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर राज्य बनने का है। दलहन आत्मनिर्भरता मिशन एक निर्णायक पहल है, जिसके तहत उन्नत बीज, क्लस्टर आधारित खेती, प्रशिक्षण, प्रसंस्करण इकाइयों की व्यवस्था की गई है।

Read more

Local News