Sunday, April 5, 2026

बस इन बातों का रखें ध्यान चावल बनेंगे हर बार सॉफ्ट और फ्लफी

Share

अगर चावल अच्छे से न बने हो तो खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है. कई बार लोगों की ये शिकायत रहती है कि चावल खिले-खिले नहीं बनते हैं ऐसे में आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

चावल का सेवन लगभग हम रोज के खाने में करते हैं. चावल को बनाने में ज्यादा चीजें नहीं लगती है लेकिन कई बार लोगों की ये शिकायत रहती है कि चावल खिले खिले नहीं बनते या कच्चे रह जाते हैं. कई बार चावल गीले भी हो जाते हैं. अगर चावल अच्छे से न बने हो तो खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो इसके पीछे की वजह हो सकती है चावल बनाने के टाइम पर सही से स्टेप्स को फॉलो नहीं करना. अगर आप भी चाहते हैं कि चावल परफेक्ट बने तो आप इन टिप्स का इस्तेमाल करें. 

अच्छे से धो लें

चावल को बना रहे हैं तो ये जरूरी है कि चावल को अच्छे से धो लें. आप चावल को कम से कम 3 से 4 बार तक पानी से अच्छे तरीके से धो लें जब तक पानी साफ न हो जाए.

इस बात का रखें ध्यान

आप चावल को बना रहे हैं तो कुछ देर के लिए इसे भिगो दें. आप चावल को कम से कम 15 मिनट तक के लिए भिगो दें. इसके बाद चावल को पानी से अलग कर दें. 

चावल को पकाएं

आप एक बर्तन में चावल को डालें और इसमें आप पानी को डालें. आप एक कप चावल में दो कप पानी का इस्तेमाल करें. चावल को बर्तन में डालें और पानी को मिक्स करें. पानी में उबाल आने दें फिर आंच को कम कर दें और ढककर इसे पका लें. चावल को ज्यादा चलाने से बचें. दस मिनट के बाद चावल को चेक कर लें और पानी जब पूरी तरह से हट जाए तब इसे उतार लें. 

तेल का करें इस्तेमाल

चावल को खिले खिले बनाने के लिए घी या तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. चावल को बनाते टाइम आप पानी में तेल या घी भी डाल सकते हैं. इससे चावल खिला खिला बनेगा. 

Read more

Local News