Thursday, March 19, 2026

बदमाशों ने बाइक सवार 2 को गोली मारी,1 की मौत दूसरा घायल

Share

इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया जा रहा है। मृतक 30 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी अवधेश यादव के पुत्र थे। शरीर में चार-पांच जगहों पर गोली लगने की सूचना है। घायल राजू यादव को कमर के भाग में गोली लगने की सूचना है। हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे।

आरा(भोजपुर)। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेलाउर गांव के समीप बुधवार की सुबह हथियारबंद बंद बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई है ‌। जबकि, दूसरा व्यक्ति घायल है। इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया जा रहा है। मृतक 30 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी अवधेश यादव के पुत्र थे। शरीर में चार-पांच जगहों पर गोली लगने की सूचना है। घायल राजू यादव को कमर के भाग में गोली लगने की सूचना है। हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे। 

इस घटना को जमीन और पूर्व से चली आ रही शोध -प्रतिशोध की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हमलावरों को चिह्नित करने में लगी है। सूचना मिलने पर स्वजन भी घटनास्थल पर पहूंच गए हैं। मृतक धर्मेंद्र यादव की रिश्तेदारी उदवंतनगर के रघुनीपुर गांव में है। जहां पर भूमि विवाद को लेकर पहले से संघर्ष चला आ रहा है।

दो अप्रैल 2024 को खेत में कृषि कार्य करने के दौरान 65 वर्षीय रामाधार यादव और 30 वर्षीय उनके पुत्र मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों विनोद यादव और जज यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों को पैर में गोली लगी थी।

Read more

Local News