Monday, May 25, 2026

फूटे पटाखे, लगी आग, धू -धू कर जली मोटरसाइकिल!

Share

राजधानी रांची में शुक्रवार को एक बाईक में उस वक्त आग लग गई, जब सड़क पर जमकर आतिशबाजी हो रही थी

 झारखंड की राजधानी रांची में आतिशबाजी के दौरान एक बाइक में आग लग गई. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद सभी लोग और ट्रैफिक पुलिस वाले बाइक में लगी आग को बुझाने की कोशिश में जुट गए. एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक व्यक्ति से बोरी लेकर उससे आग को बुझाना शुरू कर दिया. इसी बीच एक व्यक्ति एक पानी का जार लेकर आया और जलती बाईक पर डाल दिया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

Read more

Local News