फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट ‘फीफा वर्ल्ड कप’ 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट का ऑफिशियल सॉन्ग ‘दाई दाई’ भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे कोलंबिया की मशहूर गीतकार शकीरा और नाइजीरिया के गायक बर्ना बॉय ने गाया है.
लेकिन क्या आप FIFA वर्ल्ड कप के ऑफिशियल सॉन्ग के इतिहास के बारे में जानते हैं? ये कब शुरू हुआ? फीफा ने कब से ऑफिशियल सॉन्ग को अपनाना शुरू किया? और सबसे मशहूर फीफा सॉन्ग कौन सा है? इस स्टोरी में हम आप को सब कुछ बताने वाले हैं.
ऑफिशियल सॉन्ग की परंपरा कब शुरू हुई?
किसी भी बड़े टूर्नामेंट के लिए उसका ऑफिशियल सॉन्ग टूर्नामेंट का एक मुख्य आकर्षण होता है. जिसे टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले रिलीज किया जाता है. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टूर्नामेंट की तरफ खींचा जा सके. ऐसे ही फीफा वर्ल्ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग भी टूर्नामेंट का एक मुख्य आकर्षण होता है.
हर चार साल में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत 1930 में हुई थी. लेकिन वर्ल्ड कप के आयोजकों ने 1962 से ऑफिशियल थीम सॉन्ग या एंथम, या दोनों जारी करने का फैसला किया. हालांकि फीफा 1990 तक ऑफिशियल सॉन्ग ये कह कर अपनाने से बचते रहे कि इन सॉन्ग में ग्लोबल अपील की कमी है.
चिली में शुरू हुआ
आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड कप गानों का इतिहास 1962 में चिली में शुरू हुआ, जब चिली के एक बैंड, Los Ramblers का एक गाना, जिसका टाइटल ‘El Rock del Mundial’ था, वर्ल्ड कप का ऑफिशियल गाना घोषित किया गया. हालांकि, यह गाना चिली की नेशनल टीम के लिए एक चीयर एंथम जैसा ज्यादा था और इसमें ग्लोबल अपील की कमी थी. अगले कुछ वर्ल्ड कप में, मेजबान देशों ने ऐसे गाने रिलीज किए जिनमें केवल लोकल अपील थीं. वर्ल्ड कप से प्रेरित गाने 1962 से ही रिलीज होते रहे हैं, लेकिन FIFA ने उन सभी को नहीं अपनाया है. लेकिन 1990 से FIFA ऑफिशियल सॉन्ग और एंथम को अपनाता चला आ रहा है.

FIFA वर्ल्ड कप के लोकप्रिय सॉन्ग
फीफी 2010 ( साउथ अफ्रीका): वाका वाका (Waka Waka-This Time for Africa), ये फीफा का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और फुटबॉल वर्ल्ड कप का सबसे लोकप्रिय ऑफिशियल सॉन्ग माना जाता है. इस सॉन्ग को शकीरा और फ्रेशलीग्राउंड ने गया था. यूट्यूब पर इस वीडियो को 4 अरब से ज्यादा बार देखा गया है, रिलीज के बाद से इसकी 8.67 मिलियन डिजिटल कॉपी बिक चुकी हैं.
फीफा 1998 (फ्रांस): ला कोपा दे ला विदा (La Copa de la Vida) भी फीफा वर्ल्ड कप के बेहतरीन सॉन्ग में से एक सॉन्ग है. जिसको की अमेरिका के फेमस सिंगर रिकी मार्टिन ने गाया है. इस अंग्रेजी और स्पेनिश, दोनों भाषाओं में रिकॉर्ड किया गया था. मार्टिन के इस गाने, जो उनके करियर का एक गेम-चेंजर साबित हुआ, ने ‘बेस्ट लैटिन पॉप परफॉर्मेंस’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता था.
फीफा 1994 (अमेरिका): ग्लोरीलैंड, डेरिल हॉल और साउंड्स ऑफ ब्लैकनेस ने एक पारंपरिक भजन को आधार बनाकर, 1994 में अमेरिका में हुए विश्व कप के लिए “ग्लोरीलैंड” गीत के बोल लिखे और उसे संगीत का रूप दिया. उस समय कुछ लोगों ने ‘ग्लोरीलैंड’ की आलोचना करते हुए कहा था कि यह गीत जरूरत से ज्यादा भावुक और मेलोड्रामाटिक है. यह गीत भव्य है, देशभक्ति से ओत-प्रोत है, ज़रा ज़्यादा ही ज़ोरदार है और इसकी गति बेहद धीमी है — और फिर भी, तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, इसे सुनकर हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
बता दें कि ये ऑफिशियल सॉन्ग न केवल टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियमों में गूंजते हैं, बल्कि उद्घाटन समारोहों का भी मुख्य हिस्सा होते हैं.
शकीरा ने गाया सबसे ज्यादा ऑफिशियल सॉन्ग
कोलंबिया की मशहूर गायिका शकीरा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का भी ऑफिशियल सॉन्ग गाया है. जिसके साथ वो सबसे ज्यादा फीफा वर्ल्ड कप सॉन्ग गाने वाली सिंगर बन जाएंगी. इससे पहले शकीरा ने 2 ऑफीशियल फीफा वर्ल्ड कप के गाने गाए हैं.
- 2010 (साउथ अफ्रीका): “Waka Waka (This Time for Africa)” – टूर्नामेंट का Official Anthem, जो इतिहास का सबसे सफल World Cup गाना बना हुआ है.
- 2014 (ब्रॉजील): “La La La” – एक बेहद लोकप्रिय प्रोमोशनल ट्रैक, जिसे उन्होंने क्लोजिंग सेरेमनी में गाया था.
- 2026 (यूएस, कनाडा, मैक्सिको): “Dai Dai” फीफा वर्ल्ड कप का सॉन्ग, जिसे बॉर्न बॉय के साथ रिकॉर्ड किया गया है.
वर्ल्ड कप के ऑफिशियल सॉन्ग की लिस्ट
- 1990 (इटली): Un’estate italiana (To Be Number One)
- 1994 (अमेरिका): Gloryland
- 1998 (फ्रांस): Cup of Life (La Copa de la Vida)
- 2002 (दक्षिण कोरिया और जापान): Let’s Get Together
- 2006 (जर्मनी): The Time of Our Lives
- 2010 (दक्षिण अफ्रीका): Waka Waka (This Time For Africa)
- 2014 (ब्राजील): Ole Ola (We Are One)
- 2018 (रूस): Live It Up
- 2022 (कतर): Hayya Hayya (Better Together)
- 2026 (कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका): Dai Dai


