आदित्य धर ‘धुरंधर 2’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता का आनंद ले रहे हैं. उनकी इस धमाकेदार फिल्म को ना सिर्फ फैंस, क्रिटिक्स से तारीफ मिल रही है, बल्कि इंडस्ट्री से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इस लिस्ट में अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अब फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने आदित्य धर को कुछ जरूरी सलाह भी दी है.
- 30 मार्च को फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. इसके लिए उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है. उन्होंने अपने नोट में दो खास शख्स की तारीफ की है.
फिल्ममेकर ने अपने नोट की शुरुआत में लिखा है, ‘धुरंधर: द रिवेंज- मैं कैलिफ़ोर्निया के गांव में था, आखिरकार धुरंधर देखने के लिए LA गया. एक बार फिर शाबाश. ब्रावो. ब्रिलियंट, आदित्य धर. मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं. मैं जो कुछ भी कहूंगा, वह सिर्फ उस चीज पर शोर बन सकता है जो पहले से ही अपने लिए बोल रही है. मैं तो तुम्हें ही बुलाना चाहूंगा.’
उन्होंने सभी के कामों की तारीफ की. लेकिन उन्होंने उन दो लोगों का काम काफी पसंद आया है, जिन्हें कम लोगों ने सराहा है. उनका जिक्र करते हुए विवेक ने लिखा है, ‘सभी ने बहुत बढ़िया काम किया है. लेकिन मैं खास तौर पर दो कम मशहूर कामों की तारीफ करना चाहता हूं जो इस फिल्म को कहीं ज्यादा बेहतर बनाते हैं: 1. विकास नौलखा की वर्ल्ड-क्लास सिनेमैटोग्राफी, और 2. सैनी एस जोहरे का जबरदस्त प्रोडक्शन डिजाइन. सिनेमा में, कैमरा और प्रोडक्शन डिजाइन एक-दूसरे से जुड़े होते हैं. जब तक दोनों में पूरा तालमेल न हो, कोई फिल्म मास्टरपीस के लेवल तक नहीं पहुंच सकती.
उन्होंने आगे लिखा है, ‘धुरंधर में, हम जो देखते हैं वह है प्योर सिनर्जी. विकास और सैनी जोहरे दोनों ने जबरदस्त काम किया है. ऐसा काम जो लंबे समय तक एक बेंचमार्क के तौर पर रहेगा. आप दोनों को मेरी तरफ से दिल से शुभकामनाएं. और एक खास सलाम. और आदित्य, अनुभव से एक बिना मांगे शब्द: आप तेज-तर्रार हैं, और आपको अपना रास्ता पता है. बस इकोसिस्टम का ध्यान रखें, यह जितना खतरनाक हो सकता है उतना ही आकर्षक भी. और टीम धुरंधर में बाकी सभी, आप कमाल के हैं.’
नेटिजन्स के निशाने पर आए विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोगी के इस पोस्ट के बाद कुछ लोग उन्हें ‘डबल ढोलकि’ कहकर ट्रोल करने लगे. इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लेकिन सर, आपको ध्रुव राठी का एक वीडियो पसंद आया था, जिसमें वह धुरंधर 2 को प्रोपेगैंडा फिल्म कह रहे हैं.’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा है, ‘लेकिन फिर.. आपको ध्रुव का वीडियो क्यों पसंद आया जिसमें उन्होंने फिल्म को प्रोपेगैंडा बताया?’

विवेक अग्निहोत्री के पोस्ट पर यूजर्स का रिएक्शन (X Handle)

एक और यूजर ने फिल्ममेकर से सवाल करते हुए लिखा है, ‘आपको वह रील क्यों पसंद आई जिसमें धुरंधर को प्रोपेगैंडा कहा गया था? आप इसे पोस्ट करने में इतनी देर क्यों कर रहे हैं? सिर्फ इसलिए कि ऑपरेशन सिंदूर पर आपकी फिल्म की घोषणा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है?


