Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
दवा खाने के बाद हुई बेहोशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
साहिबगंज. सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी आदित्य विजन गली के समीप एक किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. स्थानीय लोगों और टाइगर मोबाइल के सिपाही सखीचंद यादव के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर केशव कृष्णा की देखरेख में किशोरी का उपचार किया गया. किशोरी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टिकर निवासी मोहम्मद आफताब की 15 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. किशोरी अपने प्रेमी अंजुमन नगर निवासी से मिलने आयी थी, लेकिन प्रेमी से संपर्क न होने पर काफी कॉल करने के बाद भी कॉल रिसीव न होने पर गुस्से में आकर उसने घर से दवाइयों की अधिक मात्रा खा ली. उसके बाद वह प्रेमी से मिलने गयी, लेकिन वहां पहुंचने पर कमजोरी के कारण बेहोश हो गयी. परिजन ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले किशोरी का प्रेमी के साथ छेका हुआ था, जिसे प्रेमी की मां ने तोड़ दिया था. इसके बावजूद लड़का फोन पर बात करता था और सिदो-कान्हू पार्क में भी मिलने जुलने का सिलसिला चलता था. नगर थाना पुलिस एवं मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है.