Wednesday, March 25, 2026

प्रधान महालेखाकार झारखंड के कार्यालय ने नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निवारण के लिए नया आनलाइन जन शिकायत निवारण पोर्टल समाधान लांच किया है।

Share

झारखंड के प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निवारण के लिए ‘समाधान’ नामक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। यह पहल कार्यालय के कार्यों में पारदर्शिता, पहुंच और जवाबदेही बढ़ाएगी। पेंशनभोगी, सरकारी कर्मचारी और आम नागरिक इस पोर्टल पर ओटीपी सत्यापन के बाद अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, जिनकी प्रगति को ट्रैक किया जा सकता है। शिकायतों का निपटान अधिकतम 30 कार्य दिवसों में होगा।

रांची।  प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) झारखंड के कार्यालय ने नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निवारण के लिए नया आनलाइन जन शिकायत निवारण पोर्टल समाधान लांच किया है।

यह पहल कार्यालय के कार्यों में पारदर्शिता, पहुंच और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समाधान पोर्टल के माध्यम से पेंशनभोगी, सरकारी कर्मचारी एवं आम नागरिक पेंशन, राजपत्रित हकदारी तथा अन्य शिकायतें आसानी से दर्ज कर सकते हैं।

ओटीपी आधारित सत्यापन के बाद शिकायत दर्ज की जा सकती है, जिसके लिए प्रत्येक शिकायत पर एक अद्वितीय संदर्भ संख्या और ई-पावती रसीद प्रदान की जाती है। नागरिक मोबाइल नंबर और संदर्भ संख्या के माध्यम से अपनी शिकायत की प्रगति जान सकते हैं

कार्यालय के अनुसार, शिकायतों के निपटान में मामले की प्रकृति के अनुसार अधिकतम 30 कार्य दिवस तक का समय लग सकता है। यह डिजिटल पहल कागजी प्रक्रिया को कम करने, त्वरित निवारण सुनिश्चित करने और नागरिकों का विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। प्रधान महालेखाकार (ए एंड ई), झारखंड ने सभी हितधारकों से इस पोर्टल का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है।

Read more

Local News