पुलिस मुख्यालय रांची में एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में 160 लंबित अनुकंपा मामलों पर विचार किया गया। इसमें 153 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया, जिनमें 62 बाल आरक्षी और 90 अन्य शामिल हैं।
रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के निर्देश पर एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक की अध्यक्षता में 12 मई 2026 को आयोजित अनुकंपा समिति की बैठक हुई.
- चार मामलों को विभिन्न कारणों से लंबित रखा गया
इस 160 लंबित मामलों में से 153 मामलों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है। चार मामलों को विभिन्न कारणों से लंबित रखा गया और तीन मामलों को नियमानुसार अस्वीकृत किया गया है।
- अनुकंपा नियुक्ति एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय है।
अनुकंपा के आधार पर नियुक्त 153 आश्रितों में 24 महिला62 बाल आरक्षी व 66 पुरुष सिपाहियों के अलावा एक अग्निक चालक शामिल हैं।
इस दिशा में पुलिस मुख्यालय के स्तर से निरंतर प्रयास किया जा रहा हे। इससे पूर्व गत वर्ष 9 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक हुई थी।इसका उद्देश्य दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है
बैठक में कुल 85 मामलों पर विचार किया गया था, जिनमें से कुल 84 सिपाहियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किया गया था।
अनुकंपा समिति की बैठक में सदस्यों के रूप में डीआइजी विशेष शाखा, डीआइजी जैप, डीआइजी सीआइडी व गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन के एसपी उपस्थित थे।


