Saturday, July 11, 2026

पुलिस ने किया बड़ा काम, बातचीत कर समझौते से 93 परिवार को टूटने से बचाया

Share

मामूली विवाद को महिला थाना व महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद पदाधिकारी के सहयोग से मामलों को सुलह कराने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस की ओर से महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से 251 मामले व महिला थाना की मदद से 22 मामलों में प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है

 गोपालगंज पुलिस की तरफ से दंपती व उनके परिवार के सदस्यों के बीच हो रहे मामूली विवाद को महिला थाना व महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद पदाधिकारी के सहयोग से मामलों को सुलह कराने का कार्य किया जा रहा है।

टूटते परिवार को जोड़ने की मुहिम एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर पुलिस चला रही है। बीते मई में 93 परिवार के सदस्यों को आपसी वार्ता व समझौता के आधार पर मामले का सुलह कराने का कार्य पुलिस की तरफ से किस रगसर। इसके साथ ही पुलिस की ओर से महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से 251 मामले व महिला थाना की मदद से 22 मामलों में प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले के सभी थाना में खोले गए महिला हेल्प डेस्क पर आनी वाली समस्याओं को निपटारा करने के साथ ही कई मामलों में प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही महिला थाना की पुलिस की तरफ से भी मामलों को सुलह कराने के साथ ही प्राथमिकी करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस विभाग की तरफ से जारी मई माह के आंकड़े के अनुसार जिले के विभिन्न थाना में बने महिला हेल्प डेस्क पर 251 मामलों की जांच के बाद प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है। 73 मामलों को आपसी समझौता के आधार पर टूटते परिवार को जोड़ने का कार्य किया गया। इसमें सबसे अधिक दंपती के बीच होने वाले आपसी विवाद के मामले शामिल हैं। इसी बीच महिला थाना की पुलिस के तरफ से भी मई माह में 22 मामलों में प्राथमिकी कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

आपसी समझौता के आधार पर 20 मामलों को पुलिस की मदद से सुलह करा दिया गया। महिला थानाध्यक्ष अल्का शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की तरफ से लगातार कार्य किया जा रहा है। मामूली विवाद को लेकर थाना आने वाले लोगों की बातों को सुनने के साथ ही आपसी समझौता के आधार पर मामले को खत्म कराने का कार्य किया जाता है। साथ ही जटिल मामलों में प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई पुलिस के स्तर पर की जा रही है।

केस स्टडी – एक

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव निवासी एक महिला को उनके ससुराल के लोग घरेलू विवाद को लेकर परेशान कर रहे थे। ऐसे में परेशान हाेकर महिला ने बैकुंठपुर थाना के महिला हेल्प डेस्क पर पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की तरफ से महिला के पति को थाना बुलाकर आपसी समझौता के बाद दोनों के बीच हुए विवाद को समाप्त कराने के साथ ही दोनों को घर भेज दिया गया।

केस स्टडी – दो

मांझागढ़ थाना पिपरा गांव निवासी एक महिला के साथ पति की गैर मौजूदगी में ससुराल के लोग उसे घरेलू कार्य के लिए हमेशा मारपीट करते थे। ऐसे में महिला ससुराल के लोगों से तंग होकर महिला थाना में पहुंच गई।महिला थाना में पुलिस की तरफ से मामले को सुनने के साथ ही उनके ससुराल के लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आपसी समझौता के आधार पर मामले को समाप्त करा दिया। साथ ही महिला अपने स्वजन के साथ घर चली गई।

Read more

Local News