Friday, July 10, 2026

पुनपुन नदी में डूबने से बच्ची की मौत, मां-बेटे सुरक्षित

Share

औरंगाबाद के खुदवां थाना क्षेत्र में पुनपुन नदी पार करते समय एक महिला उसकी बेटी और बेटा डूबने लगे। नदी में जलस्तर बढ़ने से गहरे पानी में चले जाने के कारण चार वर्षीय बच्ची निधि कुमारी की मौत हो गई जबकि माँ और पुत्र को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि परिवार वैकल्पिक रास्ते से नदी पार कर रहा था तभी यह हादसा हुआ।

औरंगाबाद। खुदवां थाना क्षेत्र के आधार बिगहा गांव के पास पुनपुन नदी में शुक्रवार देर शाम मां, बेटी और पुत्र डूबने लगे। नदी में बढ़ा जलस्तर से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से चार वर्षीय बच्ची निधि कुमारी की मौत हो गई। जबकि मां और पुत्र को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।Play Video

खुदवां थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि सलैया थाना क्षेत्र के उधन बिगहा गांव निवासी सुबोध सिंह की पत्नी अपने छह वर्षीय पुत्र शिवम कुमार और पुत्री के साथ ससुराल से मायके जाने के दौरान पुनपुन नदी में बने वैकल्पिक रास्ता से नदी को पार कर रही थी। अचानक मां के पैर फिसल गया और नदी पार कर रहे तीनों पानी में डूबने लगे।

घटना को देख पास के ग्रामीणों ने शोर मचाया। तभी अचानक ग्रामीणों ने तीनों को नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिससे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही स्वजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंची। घटना को लेकर स्वजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की।

Read more

Local News