पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पटना में न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जो 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है।
पटना। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो-तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।
रविवार को भागलपुर (सबौर) में 12.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम ठंडा रहा। जबकि, पटना के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को छपरा को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते 15 वर्षों के दौरान पटना का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। फरवरी के अंत तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस एवं 32.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 28.8 | 17.6 |
| गयाजी | 29.6 | 15.0 |
| भागलपुर | 29.1 | 15.2 |
| मुजफ्फरपुर | 28.4 | 17.3 |


