Saturday, March 14, 2026

पलामू में विवाहिता और नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है.

Share

पलामूः सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर वापस लौट रही विवाहिता और नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. ये घटना 2 अक्टूबर को हुई थी जबकि दोनों पीड़िता पुलिस के पास 5 अक्टूबर की शाम शिकायत लेकर पहुंची.

पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है. पीड़िता लोक लाज के कारण शिकायत करवाने पुलिस के पास नहीं जा रही थी.

पलामू में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरईडीह के इलाके में 2 अक्टूबर विजयादशमी के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. विवाहिता और नाबालिग लड़की दोनों साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचीं. कार्यक्रम देखने के बाद दोनों पैदल घर जा रही थीं. इसी क्रम में छह की संख्या में लोगों ने उन दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

इस घटना के बाद दोनों पीड़िता अपने घर चली गईं और लोक लाग के कारण बातों को छुपा रही थीं. पीड़िता के परिजनों को इस मामले की अन्य ग्रामीणों के मिली थी. जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और उन दोनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

इस मामले को लेकर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि पूरे मामले में नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है और दोनों पीड़िताओं का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. बता दें कि 2024 में इसी इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी.

Read more

Local News