पलामू: आने वाले त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रहा है. पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है. इसी सिलसिले में गुरुवार को पलामू के मेदिनीनगर में अंतिम रायट मॉक ड्रिल की गई. ड्रिल के जरिए पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारी दिखाई.
मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ को संभालने और आपदा की स्थिति में मदद करने के तरीके प्रदर्शित किए गए. डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. आने वाले त्योहारों को देखते हुए मॉक ड्रिल की गई.
मॉक ड्रिल में जवानों को जानकारी दी गई और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता के बारे में लोगों को भी बताया गया. अगले कुछ दिनों में ईद, सरहुल, चैत्र छठ और रामनवमी पर्व हैं.
पलामू पुलिस और प्रशासन रामनवमी के लिए खास तैयारी कर रहा है. मॉक ड्रिल के बाद रामनवमी के रूट का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है. हाई अलर्ट भी जारी किया गया है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. रामनवमी के दौरान पलामू इलाके में 405 अखाड़े रखे जाते हैं. पलामू के सभी 27 थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई.


