पलामूः जिला में धारदार हथियार से एक महिला की हत्या की गई है. महिला ने दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था. महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर ही लगा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.
मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में टीओपी 2 के कुम्हारटोली में मंगलवार की दोपहर पूनम देवी का शव उसके घर में पड़ा हुआ था. घर में बाहर से ताला लगा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची. महिला पुलिस बल्कि मौजूदगी में घर के तालाब को तोड़ा गया और पूनम देवी के शव को बाहर निकाला गया. पूनम देवी की हत्या का आरोप उसके पति अशोक यादव पर लगा है.
टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया की धारदार वस्तु से हत्या की गई है. हत्या का आरोप पूनम देवी के पति अशोक यादव पर लगा है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
दरअसल पूनम सदर थाना क्षेत्र के लहसुनिया के रहने वाली थी जबकि अशोक यादव चैनपुर का रहने वाला है. दो वर्ष पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. कुछ महीने पहले दोनों चेन्नई से मजदूरी कर वापस लौटे थे और किराया के मकान में रह रहे थे. जिस जगह पर दोनों ने किराया का मकान लिया था वहां से कुछ दूरी पर अशोक यादव का माता और पिता भी रहा करते है.
घटना के बाद अशोक यादव और उसके माता-पिता सभी फरार हो गए है. पूनम देवी के पड़ोसी ने बताया कि पति और पत्नी के बीच देर रात तक विवाद हुआ था. मृतक पूनम के मां भगमनिया देवी ने बताया बेटी का देवर का कॉल आया और बताया गया कि रात में चार-पांच लोग घर में आए थे. कुछ दिनों पहले उनकी बेटी दामाद का झगड़ा पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगो के साथ हुआ था. यह मामला थाना तक भी गया था.



