Friday, March 27, 2026

पलामू में धान खरीद की तैयारी शुरू हो गई है, 15 दिसंबर से किसानों से धान क्रय किया जाएगा.

Share

पलामूः एक लंबे अरसे के बाद पलामू में धान की पैदावार लक्ष्य से अधिक हुई है. पलामू के इलाके में धान की रोपनी 51 हजार हेक्टेयर से अधिक में हुई है. धान की अच्छी पैदावार होने के बाद देर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो रही है.

  • कुछ दिनों पहले ही राज्य सरकार के कैबिनेट ने धान की एमएसपी तय की थी. जिसके बाद धान खरीद की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. पलामू में धान की खरीद के लिए पहले चरण में 52 क्रय केंद्र खोले जाएंगे. साथ ही सभी केंद्रों पर पहली बार सीसीटीवी भी लगाया जाएगा. 15 दिसंबर से धान की खरीद की शुरुआत होगी.

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने बताया कि पलामू में 52 क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव है. 15 दिसंबर से किसानों से धान की खरीद की शुरुआत की जानी है. दरअसल शुरुआत में पलामू में 76 धान क्रय केंद्र खोलने के लेकर प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन 52 पर ही सहमति बनी है .

17 राइस मिलरों के तरफ से भी प्रस्ताव आया है. पांच राइस मिलरों को धान देने पर सहमति बनी है. पलामू जिला प्रशासन ने भी धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है. गोदाम की सफाई करा दी गई है, जबकि धान रखने के लिए गोदाम भी चिन्हित किए गए हैं.

दरअसल, पलामू का इलाका धान की पैदावार के लिए चर्चित रहा है. इस इलाके में बारिश होने के बाद धान की पैदावार अच्छी होती है. इस बार बारिश अच्छी हुई है और धान की पैदावार भी अच्छी हुई है. कई इलाकों में धान की कटाई हो गई है और किसान खुद से धान बेच भी रहे हैं.

Read more

Local News