Sunday, April 12, 2026

पलामू में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Share

पलामूः जिले के पांडु थाना क्षेत्र में लकड़ी चुने गई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

19 वर्षीय युवती पांडु के इलाके में जंगल में लकड़ी चुनने गई थी, इसी क्रम में पांच युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. घटना के बाद युवती ने जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी. बाद में लड़की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया.

लड़की के लिखित आवेदन के आधार पर पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. दो आरोपियों को लड़की पहचानती है, बाकी के तीन आरोपियों को नहीं पहचानती है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पांडू की थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि युवती जंगल में लकड़ी चुनने गई थी, इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इधर पांडू थाना क्षेत्र में ही एक अलग घटनाक्रम में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. युवक और युवती स्कूल के वक्त से ही एक दूसरे को जानते थे. युवती के आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Read more

Local News