बिहार के जमुई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चाची ने भतीजे से शादी कर ली है। पत्नी की बिगड़े चाल और उसके हरकत से पति परेशान हो चुका था। दोनों के शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हो रहा वायरल हो रहा है।
जमुई। जमुई में चाची और भतीजे के रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। इससे समाज और पूरा गांव शर्मसार हो गया है। यहां टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव में पूरे ग्रामीण के सामने चाची और भतीजे ने रिश्ते को तार-तार कर शादी रचा ली।
इतना ही नहीं यह कारनामा पति की मौजूदगी में हुई। हालांकि, शादी करने के बाद दोनों गांव से फरार हो गए हैं। ग्रामीणों ने गांव नहीं आने कि दोनों को हिदायत भी दी है। दोनों के शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है, जो जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है
एक बच्ची की मां है महिला
दरअसल, महिला की शादी 2021 में हुई थी। इस दौरान उसे एक पुत्री भी हुई। इस दौरान रिश्ते में भतीजा का भी घर आना-जाना होता था। करीब ढाई वर्ष पहले दोनों के बीच धीरे-धीरे बातें शुरू हुईं और फोन पर भी बातें होने लगी। इस दौरान दोनों का प्यार बढ़ता गया। इसकी जानकारी पति व अन्य परिवार वालों को भी हो गई थी।
पूरा गांव में लंबे अर्से से दोनों के प्रेम-प्रसंग की चर्चा भी थी। कई बार परिवार वालों ने दोनों को एकसाथ मिलते हुए पकड़ भी लिया था और फटकार भी लगाई थी, लेकिन चाची-भतीजे का प्यार और परवान चढ़ता गया।
पति के सामने भतीजे से शादी
नतीजतन रविवार को दोनों घर से फरार हो गए और शुक्रवार को गांव पहुंचे और शादी की इच्छा जताई। इसके बाद पति के सामने पत्नी ने भतीजे से शादी कर ली। पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी से तंग आ गया था। पत्नी की मर्जी हुई तो उसने शादी कर ली। मुझे इस शादी से कोई एतराज नहीं है।
टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पति द्वारा आवेदन देकर पत्नी के अपहरण करने की शिकायत की गई थी और आरोप सचिन कुमार नामक युवक पर लगाया गया था। लेकिन, मामला प्रेम- प्रसंग का निकला। दोनों रिश्ते में चाची और भतीजा बताए जाते हैं। दोनों के शादी कर लेने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।


