Friday, May 8, 2026

पटना समेत 19 जिलों में तापमान बढ़ गया है, जिससे गर्मी महसूस हो रही है

Share

 पटना। प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के बाद मौसम बदलने लगा है। सुबह-शाम के समय हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

प्रदेश में ठंड की शुरुआत पहले और देर तक रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना सहित अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 18.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस एवं 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना सहित 19 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार को प्रदेश के आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना31.523.5
गयाजी30.021.5
भागलपुर31.422.0
मुजफ्फरपुर29.823.0

Read more

Local News