Tuesday, January 27, 2026

पटना समेत 14 शहरों में घना कोहरा छाने और पछुआ हवाओं के कारण कनकनी बनी रहेगी।

Share

 बिहार के मौसम में अगले चार-पांच दिनों तक खास बदलाव नहीं होगा। पटना समेत 14 शहरों में घना कोहरा छाने और पछुआ हवाओं के कारण कनकनी बनी रहेगी। रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। राजगीर में सबसे कम 5.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप के बावजूद ठंड का असर रहेगा

पटना। बिहार के मौसम में चार से पांच दिनों के दौरान विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सोमवार को पटना सहित 14 शहरों के बक्सर, भभुआ, रोहतास, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, गयाजी, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, नवादा, बेगूसराय एवं शेखपुरा में घना कोहरा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। दिन की तुलना में रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। रविवार को 5.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर (नालंदा) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 12 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस एवं 27.4 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। गयाजी में सबसे कम दृश्यता 50 मीटर दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

प्रमुख शहरों का तापमान

🌬️ बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना22.19.6
गयाजी22.28.0
भागलपुर22.68.7
मुजफ्फरपुर22.011.6

❄️ बिहार में ठंड का दौर जारी • न्यूनतम तापमान 7-11°C के बीच • दिन का तापमान भी 22-23°C के आसपास • कोहरे से सावधान रहें • गर्म कपड़े जरूर पहनें

Read more

Local News